क्राइम

तड़के 6 बजे शिक्षक के घर 15 सदस्यीय लोकायुक्त दल का छापा

भूखंड काग़ज़, स्वर्ण आभूषण, ख़ज़ाने की जाँच कार्यवाही अभी भी जारी, विभाग के अमीर शिक्षक की चर्चा भोपाल तक पहुंची
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। जबलपुर जिले में सुबह सुबह कॉलोनी में हाड़कम मचने से लोगों में तरह तरह की चर्चाएं होती रही। क्या था सुबह 6 बजे का मामला – लोकायुक्त पुलिस जब पहुंची एक शिक्षक के घर – आरोपी~हरिशंकर दुबे पिता स्वर्गीय श्री बाबूलाल दुबे उम्र 61 वर्ष, उच्च श्रेणी शिक्षक, एकीकृत माध्यमिक विद्यालय बरखेरा जिला जबलपुर निवासी श्रीराम कॉलोनी, सुहागी ।
विवरण~ हरिशंकर दुबे पिता स्वर्गीय बाबूलाल दुबे उम्र 61 वर्ष, उच्च श्रेणी शिक्षक, एकीकृत माध्यमिक विद्यालय बरखेरा जबलपुर निवासी श्रीराम कॉलोनी, सुहागी जबलपुर के विरूद्ध अवैध तरीके से वैध आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित करने की शिकायत सत्यापन पर शिकायत सही पाए जाने पर दिनांक 5 जनवरी को लोकायुक्त डीएसपी दिलीप झरवडे के नेतृत्व में 15 सदस्यीय दल द्वारा आरोपी के निवास स्थान म. नंबर 257 श्रीराम कॉलोनी, सुहागी जबलपुर में तड़के सुबह 6 बजे छापामार तलाशी कार्रवाई की गई, जिसमें अभी तक की तलाशी कार्यवाही में 100 % से अधिक की आय से अधिक संपत्ति पाई गई है। 5 दर्जन से अधिक भूखंडों के दस्तावेज, स्वर्णाभूषण एवम् अनेक बैंक खाते पाए गए, खातों की जानकारी लेना अभी शेष है। जिस पर लोकायुक्त पुलिस बारीकी से जांच पड़ताल करने में जुटी हुई हैं।

Related Articles

Back to top button