क्राइम
17 लीटर कच्ची शराब जब्त
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । पुलिस अधीक्षक कटनी द्वारा चलाये जा रहे मादक पदार्थों एवं कच्ची शराब अभियान में एस डी ओ पी स्लीमनाबाद के मार्गदर्शन में उमरियापान थाना प्रभारी गणेश प्रसाद विश्वकर्मा अपने स्टाफ के साथ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए अलग-अलग ठिकानो पर दबिश देकर उमेश चक्रवर्ती निवासी बारगांव के कब्जे से 5 लीटर अवैध हाथ भट्टी महुआ की कच्ची शराब जब्त कर जिसकी कीमती ₹1000 एवं रामचरण बर्मन निवासी शुक्ल पिपरिया के कब्जे से 5 लीटर कच्ची शराब ₹1000 एवं सुम्मी बाईं कोल निवासी ग्राम भनपुरा के कब्जे से 7 लीटर अवैध हाथ भट्टी महुआ की कच्ची शराब जब्त कर जिसकी कीमती 1400 जुमला 17लीटर कच्ची शराब जब्त की जिसकी कीमती 3400 रुपये की जप्ती कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।



