धार्मिक

28 मार्च को मनेगी मां कर्मा देवी की जयंती, विशेष पूजा के साथ महाप्रसादी होगी वितरित

सिलवानी। साहू समाज की आराध्य मां कर्मा देवी की जयंती समाज द्वारा 28 मार्च को उत्साह और उल्लास के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर साहू धर्मशाला में विशेष पूजा की जाएगी। साहू समाज द्वारा मां कर्मा देवी जयंती पर हर साल विशेष आयोजन किए जाते है। इस बार भी समिति द्वारा मां कर्मा देवी जयंती पर अनेक आयोजन किए जाएंगे। आयोजन को लेकर रविवार रात्रि में साहू समाज की महत्वपूर्ण बैठक साहू धर्मशाला में आयोजित हुई। सर्वप्रथम मां कर्मा की पूजा-अर्चना की जिसके बाद बैठक की शुरूआत हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि भव्य रूप से मां कर्मा देवी जयंती मनाई जाएगी। जिसमें सुबह मां कर्मा देवी की पूजा अर्चना एवं विशाल चल समारोह निकाला जाएगा। बैठक की अध्यक्षता श्याम साहू ने की। बैठक में इस बार मां कर्मा देवी जयंती को भव्य तरीके से मनाने को लेकर सभी के विचार लिए गए। दो वर्षों से कोरोना महामारी के कारण मां कर्मा देवी की जयंती संक्षिप्त रूप में मनाई जा रही थी लेकिन इस बार कोरोना महामारी का प्रकोप न होने के कारण भव्य रूप से मनाए जाने का निर्णय लिया गया। नवयुवक मंडल अध्यक्ष विकास साहू ने पिछले वर्षों का आय-व्यय को समाज के बीच रखा। इस दौरान जगदीश साहू, निर्मल साहू, नवल किशोर साहू, सतीश साहू, राजीव साहू, दीपेन्द्र साहू, प्रदीप साहू, दीपक साहू, रितिक साहू, धर्मेन्द्र साहू, जसवंत साहू, शुभम साहू आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button