मध्य प्रदेश
20 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । करंट लगने से एक 20 वर्षीय युवक को इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने चेकअप उपरांत ईसीजी कराकर मृत घोषित कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि मृतक ओम सांई होटल प्लाजा टोल कटनी मार्ग के पास करंट लगने से करण पटेल पिता भरत पटेल उम्र 20 वर्ष निवासी धर्मपुरा को जिला अस्पताल लाया गया था जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था। हिंडोरिया थाना प्रभारी अमित गौतम, चौकी प्रभारी गणेश दुबे, प्रधान आरक्षक मयूर, आरक्षक कपिल सहित पुलिस ने पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कार्रवाई की।



