मध्य प्रदेश

दसवी के पेपर लीक होने की खबर निकली झूठी: शिक्षा सचिव बोले- माशिमं को बदनाम करने फैलाई गई अफवाह

रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
भोपाल । हाई स्कूल परीक्षा (10 बी) के हिंदी का प्रश्न पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। प्रश्न पत्र लीक होने का दावा किया जा रहा है। इसे लेकर माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव केडी त्रिपाठी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि कक्षा 10वीं का प्रश्न पत्र लीक नहीं हुआ है। भ्रामक जानकारी और अफवाह फैलाई गई है। छात्र इस पर ध्यान न दें। इसी तरह की अफवाह फैलाने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। माध्यमिक शिक्षा मंडल की अपील है कि छात्र मेहनत करें और इस तरह की सोशल मीडिया में दावा करने वालो से सतर्क रहें। सोमवार से कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा शुरू हुई है।
उल्लेखनीय है कि राजधानी भोपाल और इंदौर में सोशल मीडिया के माध्यम से ठगी की जा रही है। टेलीग्राम पर ग्रुप बना कर 350 रुपए में प्रश्न पत्र देने का दावा किया जा रहा है। यह प्रश्न पत्र सोशल मीडिया पर वायरल है। आरोपी सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर 350 रुपए में परीक्षाओं का प्रश्न पत्र देने का दावा कर रहे हैं। स्टूडेंट्स को फंसाने के लिए टेलीग्राम पर इस तरह के कई ग्रुप बनाए गए हैं। शिक्षा विभाग और एमपी बोर्ड ने अपील की है कि कोई भी छात्र इस झांसे में न फंसे। इस तरह के मैसेज देखकर स्कूलों के शिक्षकों ने भी छात्रों को इससे दूर रहने की सलाह दी है।

Related Articles

Back to top button