धार्मिक

24 वा विराट श्री रामचरितमानस सम्मेलन हुआ प्रारंभ

सिलवानी । 24 वषोॅ से लगातर संचालित हो रहा विराट श्री रामचरित मानस सम्मेलन के प्रथम दिन बाहर से पधारे हुए विद्वानों श्रीराम जी की महिमा को बताया । विद्वानों ने कहा कि जब तक श्रीराम कथा नही सुनोगे तब तक जीवन का उद्धार नही हो सकता है। अयोध्या धाम से पधारे हुए प्रहलाद मिश्रा गोंडा ने श्रीराम कथा का सुंदर व्याख्यान किया। मंच संचालन परम पूज्य पंडित श्री वेद आचार्य जी महाराज ने किया।
नगर में श्रीराम चरित मानस सम्मेलन 16 दिसंबर से 20 दिसंबर तक दोपहर 1 बजे से साय 5 बजे तक रघुवंशी मैरिज गार्डन मंगल भवन में किया जा रहा है। आयोजक समिति ने सभी श्रद्धालुओ से श्रीराम कथा श्रवण करने का आग्रह किया है। कथा में वक्ता के रूप में प्रहलाद मिश्रा जी गोंडा (उ.प्र.) पं. वेदाचार्य जी महाराज (बीकलपुर ) नरेश शास्त्री सिलवानी के रूप में अपने मुखार बिंद से श्रीराम चरित मानस के विभिन्न पहुलियो पर प्रकाश डालेंगे।

Related Articles

Back to top button