जागेश्वर प्रसाद सोनी बने कांग्रेस ब्लॉक उपाध्यक्ष, कांग्रेस में हर्ष
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान | ढीमरखेड़ा क्षेत्र में कांग्रेस को गतिशील बनाने के उद्देश्य से कटनी जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण जिला अध्यक्ष करणसिंह चौहान ने ब्लॉक अध्यक्ष आनंद मिश्रा की अनुशंसा पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ढीमरखेड़ा की प्रबंध कार्यकारिणी की घोषणा की गई तो जागेश्वर प्रसाद सोनी कांग्रेस ब्लॉक उपाध्यक्ष के पद में पदस्थ हों गए हैं जिससे कार्यकर्ताओं में हर्ष हैं। आदर्श आचार संहिता लगते ही कांग्रेस ने पार्टी की मजबूती को ध्यान में रखते हुए कार्यकर्ताओं की कार्यशैली को देखते हुए नए पद पर मनोनीत किया है। जागेश्वर प्रसाद सोनी ग्राम पंचायत उमरियापान के उपसरपंच हैं। ब्लाक उपाध्यक्ष बनने क्षेत्रवासियों और कांग्रेस पदाधिकारियों में हर्ष व्याप्त हैं। जागेश्वर प्रसाद सोनी कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ता हैं और लगातार पार्टी की छोटी – बड़ी गतिविधियों में नजर बनाएं रखते हैं।



