सिलौडी, कछारगांव बड़ा में आचार्य श्री विद्यासागर जी को भक्तों ने दी श्रद्धांजलि

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । विकासखंड ढीमरखेड़ा अंतर्गत आने वाले ग्राम सिलौड़ी स्थित श्री दिगम्बर जैन मंदिर में समस्त जैन समाज एवँ पंचमुखी मंदिर में सर्व धर्म समाज के लोग एकत्र होकर आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का चिंतन राष्ट्र कल्याण के लिए था वह ऐसी विभूति थे जिन्होंने अनेक आदर्श स्थापित किए । आचार्य श्री विधासागर जी महाराज को याद करते हुए उनके जीवन में किये गये समाज के कल्याण पर प्रकाश डाला। उपस्थित जनसमुदाय के लोगों ने भावुक होकर श्री आचार्य जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक व्यक्त किया। इसी तरह कछारगांव बड़ा में भी मुनि श्री 108 आशतिक्य सागर जी महाराज की उपस्थिति में भी समस्त जैन समाज एवं सभी समाज के द्वारा एकत्र होकर अपने अपने शब्दों के माध्यम से आचार्य श्री विधासागर जी महाराज को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। बड़वारा विधायक धीरेंद्र बाहदुर सिंह ने कछार गांव बड़ा में पहुँचकर दो मिनट का मौन धारण कर आचार्य श्री को श्रद्धासुमन अर्पित करते विनम्र श्रद्धांजलि दी। विधायक ने मुनि श्री आशतिक्य सागर से आशीर्वाद लिया। विनयांजलि कार्यक्रम में बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह, सरपंच कैलाशचन्द्र जैन, पिंकी जैन, सुधीर जैन, राहुल दहिया, कमलेश जैन, विनोद जैन, सौरभ मिश्रा, शैलेश जैन, प्रमोद जैन, नीलू राय, शरद राय, दीपू जैन सहित सैकड़ों भक्तों की उपस्थिति रही।



