ग्राम खैरी जयपुरा में 39 वां निःशुल्क साहू समाज आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न

सिलवानी। जिला साहू समाज समिति के तत्वाधान में ग्राम खैरी जयपुरा में 39वां निःशुल्क आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन बड़े ही सादगीपूर्ण और पारंपरिक वातावरण में संपन्न हुआ। सम्मेलन में समाज के 34 जोड़े वैदिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह बंधन में बंधे।कार्यक्रम का शुभारंभ साहू समाज की आराध्य मां कर्मा देवी की प्रतिमा के पूजन एवं गणेश वंदना के साथ किया गया। इसके पश्चात विधिवत सामूहिक विवाह संस्कार संपन्न हुए, जहां नवविवाहित जोड़ों को उपस्थित जनसमूह एवं अतिथियों ने आशीर्वाद प्रदान किया।ईंधन संकट के बीच अनोखी पहलहाल ही में ईरान युद्ध के बाद उत्पन्न गैस, पेट्रोल और डीजल संकट को देखते हुए आयोजन समिति ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया। भोजन व्यवस्था के लिए एलपीजी गैस के बजाय पारंपरिक लकड़ी की भट्टियों और चूल्हों का उपयोग किया गया।इस निर्णय से न केवल आयोजन बिना किसी बाधा के सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, बल्कि ग्रामीण परंपराओं की झलक भी देखने को मिली। लकड़ी की आग पर तैयार भोजन ने कार्यक्रम को विशेष और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध बना दिया।सामाजिक संदेशों का मंच बना सम्मेलनआयोजन के दौरान समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों के खिलाफ जोरदार संदेश दिया। साथ ही सादगीपूर्ण विवाह को बढ़ावा देने और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने की अपील की गई।इसके अलावा, सम्मेलन में यह भी निर्णय लिया गया कि विवाह से पूर्व अनावश्यक प्री-वेडिंग खर्चों से बचा जाए तथा समाज में मृत्यु भोज जैसी परंपराओं को समाप्त करने के लिए जागरूकता बढ़ाई जाए।अतिथियों ने सराहा समाज का योगदानकार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत ने अपने संबोधन में साहू समाज की सराहना करते हुए कहा कि समाज शिक्षा, राजनीति, व्यापार और समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सामूहिक विवाह सम्मेलन न केवल आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए सहायक हैं, बल्कि समाज में समानता और एकता का भी संदेश देते हैं।सहयोग और दान से हुआ आयोजनसमिति के सदस्यों ने बताया कि यह सम्मेलन साहू समाज के आजीवन सदस्य एवं समाजजनों के सहयोग और दान से सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे और सभी ने इसे सामाजिक एकजुटता का प्रतीक बताया।इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश तेलिक साहू सभा ताराचंद साहू, जिला साहू समाज अध्यक्ष केशाराम साहू, जिला नवयुवक साहू मंडल अध्यक्ष शिव कुमार साहू, सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति खैरी जयपुरा अंतराम साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू, कस्बा बम्होरी भाजपा मंडल अध्यक्षहरनाम सिंह लोधी, बम्होरी तहसील अध्यक्ष रेवाराम साहू, सिलवानी तहसील अध्यक्ष जगदीश साहू सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।



