मध्य प्रदेश

न्यायाधीश, अधिवक्ताओं सहित 40 नागरिकों ने किया रक्तदान

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । अधिवक्ता संघ बेगमगंज द्वारा पहली बार बुधवार को न्यायालय परिसर में जरूरतमंद मरीजों को समर्पित विशेष रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिसमें न्यायाधीश,
शिविर सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित हुआ जिसमें अधिवक्ताओं सहित करीब 40 लोगों ने रक्तदान किया।
इस विशेष रक्तदान शिविर का उद्देश्य स्वैच्छिक रक्तदान को जनांदोलन बनाने के साथ ही ज्यादा से ज्यादा लोगों की जिंदगी बचाने के पुनीत कार्य से आम लोगों को जोड़ना है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश सविता ओगले, द्वित्तीय अपर सत्र न्यायाधीश सचिन द्ववेदी, व्यवहार न्यायाधीश अन्नाग्लोरी महेश्वरी एवं स्वेता चौहान उपस्थित रहीं।
शिविर में सर्वप्रथम न्यायाधीश सचिन द्ववेदी ने रक्तदान किया। जहां उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि रक्तदान महादान होता है, जिसे हर व्यक्ति को करना चाहिए क्योंकि आपके रक्त से किसी का जीवन बचाया जा सकता है।
अधिवक्ता संघ अध्यक्ष संतोष प्रभाकर बुंदेला बताया कि यह रक्तदान शिविर जरूरतमंद मरीजों को समर्पित किया गया ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों की जिंदगी बचाने के पुनीत कार्य किया जा सकें।
शिविर में समस्त अधिवक्ताओं, गणमान्य नागरिकों, न्यायालय कर्मचारियों, पुलिस कर्मियों एवं मुंशियों और समाजसेवियों ने शिविर में शामिल होकर रक्तदान किया।

Related Articles

Back to top button