40 लाख रुपये के मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने किए भूमिपूजन

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा। विधानसभा अंतर्गत जनपद तेंदूखेड़ा के ग्राम हर्रई में 25 लाख एवं बैलढाना रैयत में 15 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन का स्थानीय विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने भूमिपूजन किया है।
मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि
निश्चित ही इस भवन के निर्माण से ग्राम के लोगों को सामाजिक कार्यों के लिए उपयुक्त साबित होगा। मैनें देखा है गांव के लोगों को विवाह शादी करने में बहुत परेशानी होती है। क्योकि पहले के समय में गांव के स्कूलों में बारात रुक जाती थी। लेकिन अब बारात के लिए स्कूल मिलना बंद हो गए है।
इसलिए मैनें संकल्प लिया कि विधानसभा के प्रत्येक ग्राम में एक सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाएं जिससे शादी विवाह के साथ अन्य सामाजिक कार्य संपन्न हो सके।
अभी तक विधानसभा में ऐसे 40 भवनों की स्वीकृती हो चुकी और आने वाले समय में और भवनों की स्वीकृत प्रदान की जाएगी।
अधिकारियों को एवं ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी भवनों का निर्माण उच्च गुणवत्ता के साथ किया जाए क्योंकि सरकार ने राशि पर्याप्त दी है अगर किसी प्रकार से कोई लापरवाही सामने आती है तो मुझे सूचित करें ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगणों सहित बड़ी संख्या में ग्राम वासियों की उपस्थिति रही।



