42 वर्ष के इतिहास में पहली बार पकरिया गांव का बना सरपंच
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा की ग्राम पंचायत पचपेढ़ी में इस बार के परिणाम ने इतिहास रच दिया है। पचपेढ़ी पंचायत में दो ग्राम आते है जिसमें पचपेढ़ी और पकरिया है। जब से पचपेढ़ी पंचायत बनी है तब से पचपेढ़ी ग्राम से ही सरपंच निर्वाचित होता आया है। लिहाजा इस बार पकरिया ग्राम के शिवचरण चैता पटेल ने 86 मतों से विजयी हुये है जबकि दूसरे स्थान पर पचपेढ़ी ग्राम के धन्नू पटेल रहे है।
वहीं इस बार पचपेढ़ी ग्राम से 6 प्रत्याशियों ने सरपंच पद के लिये नामांकन दाखिल किया गया जिससे यह पहले ही स्पष्ट हो गया था कि इस बार पकरिया में सरपंची जायेगी। वहीं पकरिया से मात्र दो उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे और इस बार पकरिया ग्राम के मतदाताओं में एकता भी देखने को मिली । पकरिया ग्राम से मात्र 32 वोट ही पचपेढ़ी आये। जैसे ही मतगणना की गिनी पूरी हुई तो प्रत्याशियों के अरमान धरायाशी हो गये और उपरोक्त कसमकश मुकाबले में चैता पटेल ने विजयी हासिल की है।
ये हुये विजयी
बरेली पंचायत से जयपाल सिंह ने लगभग 80 मतों से विजय हासिल की है। ग्राम पंचायत उमरियापान से अटल ब्यौहार विजयी हुए ।
ग्राम पंचायत टोला से श्रीमती राम सखी बाई कोल ने अपनी प्रतिद्वंदी श्रीमती मिथला बाई को 59 वोट से हराया
ग्राम पंचायत मढ़ाना से गोविंद प्रताप सिंह ने भारी मतों से विजय हासिल की। सिंह इसके पहले भी मढ़ाना ग्राम पंचायत से सरंपच रह चुके है और उनके द्वारा पिछले कार्यकाल के दौरान गांव का विकास और शासन की विभिन्न योजनाओं को आमजन तक पहुंचाया। लिहाजा परिणाम सामने रहा और हाल ही में हुये चुनाव में गोविंद प्रताप सिंह भारी मतों से विजयी हुये।
ग्राम पंचायत भटगवां से अशोक दाहिया ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 81 वोट से शिकसत दी है।
ग्राम पंचायत परसेल से राजेन्द्र खरे विजयी हुये है। उन्होंने भूतपूर्व सरपंच पूरन राय को हराया है।
15 जुलाई तक करना होगा इंतजार
उल्लेखनीय है कि निर्वाचन आयोग द्वारा तीन चरणों में पंचायत निर्वाचन की घोषणा की गई है कि जिसका पहला चरण संपन्न हो चुका है। दूसरा चरण 1 जुलाई को होना है इसके उपरांत तीसरे चरण का मतदान होगा। जो भी प्रत्याशी चुनाव में विजयी हुये है उनकी अधिकृत घोषणा तीनों चरणों के चुनाव संपन्न होने के बाद ही की जायेगी इसके बाद आगे की कार्यवाही शुरु की जायेगी। जब तक सभी प्रत्याशियों को 15 जुलाई का इंतजार करना पड़ेगा।



