मध्य प्रदेश

जिले की 3.88 लाख लाडली बहनों के खाते में आये 48.58 करोड़ रुपये

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने टीकमगढ़ जिले के ग्राम छिपरी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से बहनों के खाते में जमा की राशि
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले में राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रहीं लाडली बहना योजना में जिले की 3 लाख 88 हजार 663 हितग्राहियों के बैंक खाते में शुक्रवार को जुलाई माह की 1250 रुपये की किश्त के माध्यम से 48 करोड़ 58 लाख 28 हजार 750 रुपये की राशि अंतरित की गई । मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने लाडली बहनों के खाते में इस राशि का अंतरण शुक्रवार को टीकमगढ़ जिले के ग्राम छिपरी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने इस कार्यक्रम में लाडली बहना योजना की प्रदेश की 1.29 करोड़ हितग्राही बहनों के खाते में जुलाई माह की किश्त के रूप में 1574 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का अंतरण किया! टीकमगढ़ जिले की ग्राम छिपरी में आयोजित इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम का प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर सीधा प्रसारण किया गया था। जबलपुर जिला मुख्यालय में कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी के वीसी रूम में आयोजित सीधे प्रसारण के इस कार्यक्रम में कलेक्टर दीपक सक्सेना, लाडली बहना योजना एवं अन्य योजनाओं के चयनित हितग्राही भी मौजूद थे। कलेक्टर दीपक सक्सेना ने इस अवसर पर सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के आठ हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किये ।

Related Articles

Back to top button