48वी अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता का हुआ सफल समापन
रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । रायसेन जिले के देवरी में शहीद प्रकाश गुप्ता स्टेडियम में 48वी अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता का समापन मुख्य अतिथियों की उपस्थिति में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ । इस पांच दिवसीय 48वी अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ 29 जनवरी को प्रारंभ होकर 2 फरवरी को समापन हो गया जिसमें प्रथम पुरस्कार 51 हजार एवं द्वितीय पुरस्कार 31 हजार रुपए प्रदान किया गया। प्रतियोगिता का पहला सेमी फाइनल मैच सिवनी और नासिक टीम के बीच खेला गया जिसमें नासिक टीम ने सिवनी टीम को 3 गोल से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वही दूसरा सेमीफाइनल मैच केरल और उज्जैन टीम के बीच खेला गया जिसमें केरल टीम ने उज्जैन को 1 गोल से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। रोचक फाइनल मुकाबले में नासिक टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए केरल टीम को 4-2 से हराकर फाइनल मैच पर कब्जा किया। फाइनल मुकाबले में अतिथियों ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों का परिचय लेते हुए उत्साहवर्धक करते हुए एवं दोनों ही टीमों को शुभकामनाएं देते हुए पुरस्कृत किया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, उदयपुरा नगर परिषद अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह राजपूत, देवरी नगर परिषद अध्यक्ष रविंद्र रघुवंशी, उपाध्यक्ष जगदीश प्रसाद चौरसिया, सीएमओ जगदीश शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार लोधी, तहसीलदार दिनेश कुमार बरगले, थाना प्रभारी जयदीप भदोरिया, नगर सुरक्षा समिति अध्यक्ष पंडित रामनाथ जोशी, हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष नीलेश रघुवंशी, वरिष्ठ मंच संचालक अनिल पुरोहित ने मंच का कुशल संचालन कर लोगो का दिल जीता। इस अवसर पर मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने स्टेडियम के विकास की घोषणाएं की, वही देवरी क्षेत्र के हजारों की संख्या में दर्शकों ने फाइनल मैच का आनंद लिया।



