मध्य प्रदेश

सिविल डिफेंस वॉलिंटियर ट्रेनिंग कैंप का सफल आयोजन

मुस्लिम समाज के युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
सिलवानी। भारत सरकार के निर्देशानुसार मध्य प्रदेश शासन, गृह मंत्रालय द्वारा संचालित सिविल डिफेंस वॉलिंटियर प्रशिक्षण अभियान के अंतर्गत सोमवार को सिलवानी में एक दिवसीय सिविल डिफेंस ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया गया यह कैंप सिलवानी स्थित अल फारूक मदरसा के प्रांगण में आयोजित किया गया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा मुस्लिम त्योहार कमेटी, मुस्लिम विकास परिषद एवं मुस्लिम यूनियन के सहयोग से तैयार की गई, जिसमें मुस्लिम समाज के युवाओं ने देशभक्ति के जोश के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में एसडीएम पीसी शाक्य के नेतृत्व एवं तहसीलदार भारत सिंह की उपस्थिति में SDERF रायसेन की टीम द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। टीम का नेतृत्व प्लाटून कमांडर देवी सिंह परते द्वारा किया गया
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न आपदा प्रबंधन तकनीकों की जानकारी दी गई, जिसमें हवाई हमलों से बचाव, आगजनी की स्थिति में सुरक्षा उपाय, गैस रिसाव से निपटना, इमारत गिरने की आपात स्थिति और परमाणु हमले जैसे संकटों में जीवन रक्षा के उपाय शामिल थे।
इस अवसर पर मुस्लिम समाज के युवाओं ने सिविल डिफेंस वॉलिंटियर के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त कर देश सेवा की दिशा में अपनी प्रतिबद्धता प्रकट की यह आयोजन समाज में आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता फैलाने और युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Related Articles

Back to top button