विकास यात्रा में सरकार की योजनाओं से प्रभावित होकर ले रहे भाजपा पार्टी की सदस्यता
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा संपूर्ण मध्यप्रदेश में एक साथ निकाली जा रही विकास यात्रा जो 5 फरवरी से शुरू हुई थी एवं 25 फरवरी तक चलेगी मुख्यमंत्री जी के निर्देश अनुसार प्रत्येक विधानसभा में जनसेवा अभियान विकास यात्रा का नाम दिया गया है इसी क्रम में दमोह जिले की सबसे बड़ी विधानसभा जबेरा में विकास यात्रा निकाली जा रही है जिसका नेतृत्व धर्मेंद्र सिंह लोधी कर रहे हैं और वह हर ग्राम पंचायत स्तर पर पहुंचकर सभाओं को संबोधित करते हुए सरकार की जन हितेषी योजनाओं की जानकारी विस्तृत रूप से जनता के बीच में रख रहे हैं एवं पात्र हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरित कर उन्हें सम्मानित करने का कार्य कर रहे हैं एवं गरीब पात्र हितग्राहियों को लाभ ना मिलने जैसी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को जमकर फटकार लगाते हुए निर्देशित करते हैं कि जल्द से जल्द पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने के लिए निर्देशित कर रहे हैं एवं लापरवाही करने पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं उन्होंने कहा कि अगली बार जब मैं ग्राम स्तर पर आऊ तो हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ मिल जाए नहीं तो पंचायत स्तर के अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी इस दौरान विधायक ने जनपद जबेरा ग्राम पंचायतें
परस्वाहा, झरौली, पटना मानगढ़, मनगुवांघाट, रोड, सगरा, विकास यात्रा लेकर पहुंचे विकास यात्रा के दौरान सरकार की जन हितेषी योजनाओं से प्रभावित होकर ग्राम पंचायत स्तर पर लोगों के द्वारा भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की जा रही है जिसमें नन्हे भाई सींग,उत्तम सींग, मरुसींग, शिवम लोधी ने पार्टी की सत्ता ग्रहण की।



