जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता ले 7 भैया बहन बने स्वर्ण पदक विजेता

सिलवानी । जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता सरस्वती विद्यालय सिलवानी के 21 भैया बहन सम्मिलित हुए थे जिनमें से 7 भैया बहनों ने स्वर्ण पदक हासिल किया
9 भैया बहन ने रजत पदक हासिल किया शिशु वर्ग से
भैया पार्थ दुबे पिता देवेंद्र दुबे ने लंबी कूद में प्रथम स्थान, योगेश रघुवंशी पिता बृजेश रघुवंशी ने ऊंची कुंद में प्रथम स्थान एवं 100 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
बाल वर्ग में गौरी सेन पिता प्रेम नारायण सेन ने 80 मीटर में बाधा दौड़ में प्रथम स्थान, मनमोहन शाक्या पिता तेज शाक्या ने लंबी कूद में प्रथम स्थान प्राप्त किया ।
किशोर वर्ग में बहन साहजो यादव पिता जीवन यादव ने डिसकस 1 किलोग्राम में प्रथम स्थान एवं 110 मीटर बाधा दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया । पुष्पेंद्र यादव पिता भूपेंद्र यादव ने लंबी कूद में प्रथम स्थान, अस्मित प्रजापति पिता रामकुमार प्रजापति ने 110 मीटर बाधा दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया
विकास सेन पिता दिनेश सेन ने पैदल चाल में द्वितीय स्थान प्राप्त किया । अजय तेकाम पिता श्री विजय तेकाम ने हेमर फेक में द्वितीय स्थान प्राप्त किया
पुष्पेंद्र यादव पिता भूपेंद्र यादव ने ऊंची कूद में द्वितीय स्थान एवं भाला फेंक में द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।
विकास सेन पिता दिनेश सेन ने 80 मीटर बाधा दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अस्मित प्रजापति पिता रामकुमार प्रजापति ने 400 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया
विकास सेन पिता दिनेश सेन 1500 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान पर किया सभी भैया बहन बधाई के पात्र हैं जिन्होंने जिला स्तर प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने विद्यालय का व अपने माता-पिता की पहचान बनाई। प्राचार्य, आचार्य विद्यालय परिवार ने सभी भैया बहनों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।



