मध्य प्रदेश

इंदौर में दो मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से 7 लोगों की मौत

इंदौर। शहर के विजय नगर इलाके में शुक्रवार देर रात एक दो मंजिला इमारत में आग लग गई। हादसे में 7 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। आशंका है कि ये आंकड़ा बढ़ सकता है। आग लगने वाली ये इमारत स्वर्ण बाग कॉलोनी में स्थित है. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और विजय नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। बताया जाता है कि इमारत में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी, जो बाद में भयानक रूप से फैल गई। मिल रही जानकारी के मुताबिक आग में झुलसने वाले लोग इसी बिल्डिंग में किराए से रहते थे। इनमें से कुछ स्टूडेंट बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि आग की लपटों ने काफी जल्दी विकराल रूप ले लिया, इसी कारण किसी को संभलने का मौका नहीं मिल सका। इसी के चलते 7 लोगों की जिंदा जलने और कुछ की दम घुटने से मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button