मध्य प्रदेश

75 लाख की लागत से नगर मे सडको का होगा निर्माण कार्य

विधायक प्रतिनिधि, सीएमओ व जनप्रतिनिधियो ने किया भूमि पूजन
सिलवानी । विधानसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता लगने से पूर्व नगर परिषद के द्वारा निर्माण कार्यो का भूमि पूजन कर निर्माण प्रारंभ कराए जा रहे है ताकि निर्माण कार्य प्रारंभ में विधानसभा चुनाव की घोषणा बाधक ना बने । तथा नगर परिषद नगर विकास की अपनी प्रतिबद्वता को पूर्ण कर सके। नागरिको का आवागमन सुविधा जनक बनाए जाने को लेकर नगर परिषद के द्वारा सड़को का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। निर्माण कार्य का भूमि पूजन किए जाने को लेकर नगर परिषद के द्वारा शुक्रवार को भूमि पूजन का कार्य संपन्न किया गया। कायाकल्प अभियान के तहत 75 लाख की लागत से नगर परिषद के द्वारा नगर में जुलूस मार्ग, वार्ड 4 तथा 14 में सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। निर्माण कार्य प्रारंभ कराए। जाने से पूर्व नगर परिषद के द्वारा संक्षिप्त भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
भूमि पूजन का कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि विभोर नायक, सीएमओ सुनील कुमार जैन, पार्षद प्रदीप कुशवाहा, पार्षद प्रतिनिधि मोहन साहू के द्वारा मंत्रोच्चार के साथ किया, तथा कुदाली चला कर निर्माण कार्य प्रारंभ कराया। 75 लाख की लागत से कराए जा रहे सड़क निर्माण कार्य में नगर का जुलुस मार्ग गांधी चबूतरा से बड़ी मस्जिद से छोटी पुलिया जूसूस रोड़ वार्ड क्र. 5, 6, 9, 10, 11 एवं 12 में डामरीकरण निर्माण कार्य ।
वार्ड क्र. 14 पुष्पा विद्यालय से जानकी कुशवाह के मकान तक डामरीकरण निर्माण कार्य,
वार्ड क्र. 4 में राशिद की दुकान से लईक के घर तक सी.सी. रोड रिन्यूवल निर्माण कार्य किया जाना है। उक्त निर्माण कार्य मॉ शक्ति कंस्टेकशन कंपनी के द्वारा किया जा रहा है। निर्माण कार्य की समय सीमा 90 दिन तय की गई है। इस मौके पर मंगलेश्वर द्विवेदी, दीपक साहू, जन प्रतिनिधि, निकाय कर्मचारी तथा वार्डवासी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button