75 हजार कीमती सागौन ईमारती लकड़ी जब्त

सिलवानी। वन विभाग ने मंगलवार को छापामार कार्रवाई कर भारी मात्रा में अवैध सागौन की लकड़ी जब्त की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वन परिक्षेत्र अधिकारी पश्चिम सिलवानी महेन्द्र कुमार पालेचा के नेतृत्व में वन अमले ने मुखबिर की सूचना पर वार्ड क्रमांक 6 पड़ान सिलवानी और तलैया मोहल्ला में दबिश दी। तलाशी के दौरान दोनों स्थानों से कुल 110 नग सागौन की ईमारती चिरान व गोल लकड़ी बरामद की गई, जिसकी कुल माप 0.784 घन मीटर है और बाजार मूल्य लगभग ₹75,000 आँका गया है।
इस मामले में मुजाहिद हुसैन आत्मज जाहिद हुसैन, निवासी वार्ड 6 पड़ान सिलवानी के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम के अंतर्गत वन अपराध प्रकरण क्रमांक 47374/8 एवं 47356/19 दर्ज करते हुए विधिवत कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में उप वनमंडलाधिकारी इन्दर सिंह बारे, वन परिक्षेत्र अधिकारी महेन्द्र कुमार पालेचा, डिप्टी रेंजर गोवर्धन दास जाटव, कार्यवाहक वनपाल अखिलेश रजक, कमलेश तिवारी, मदनमोहन शुक्ला, वन रक्षक हरनारायण सिंह, जुबेर खान, अमित धुर्वे, स्थायी कर्मचारी प्रेमनारायण रजक, दाऊद, संतोष तिवारी, रईश खां, रघुवीर लोधी, वाहन चालक धर्मेन्द्र सहित अन्य वनकर्मियों ने विशेष भूमिका निभाई।



