लालपुर में 20 लाख की लागत से बने नवीन पंचायत भवन का विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने किया लोकार्पण

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । सिलौंडी के समीपवर्ती ग्राम पंचायत लालपुर में 20 लाख रुपये की लागत से निर्मित नवीन पंचायत भवन का लोकार्पण बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया । यह भवन सांसद हिमाद्री सिंह की अनुशंसा पर स्वीकृत हुआ था, जिसके निर्माण से अब ग्राम पंचायत के कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने में सुविधा होगी ।
लोकार्पण कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य कविता पंकज राय, मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे, सांसद प्रतिनिधि पद्मेश गौतम तथा सरपंच मीना मोहन बागरी विशेष रूप से उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने क्षेत्र के युवाओं से स्वरोजगार की ओर कदम बढ़ाने की अपील की । उन्होंने कहा कि युवा छोटे-बड़े उद्योगों से जुड़कर जिला व्यापार के माध्यम से अपने कैरियर को मजबूत बना सकते हैं और क्षेत्र के विकास में योगदान दे सकते हैं ।
इस अवसर पर ढीमरखेड़ा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र त्रिपाठी, सरपंच अनिल सिंह बागरी, सरपंच संकेत लोनी, सरपंच रिया राहुल दुबे, जनपद पंचायत सदस्य निरंजन खटीक, उपसरपंच मुकेश पाल, राहुल राय, मंडल उपाध्यक्ष सोनू दुबे, अरविंद तिवारी, सदन तिवारी, जनपद पंचायत सीईओ यजुवेंद्र कोरी, अमरेश राय, धीरज जैन, सोहन बागरी, हरेंद्र सिंह बागरी सहित ग्राम पंचायत लालपुर के पंच, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।



