क्राइम
26 वर्षीय महिला ने लगाई फांसी, पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया जांच में
ब्यूरो चीफ : संजय द्विवेदी
गैरतगंज । मंगलवार को गैरतगंज में एक महिला ने अपने ही घर मे फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का मामला उजागर हुआ है।
प्राप्त जानकारी के मृतिका मालती अहिरवार पति लक्ष्मीनारायण अहिरवार उम्र 26 साल निवासी टेकापार वार्ड नंबर 02, गैरतगंज की आज प्रातः घर पर अकेली थी पति मजदूरी करने गया था कि मालती बाई ने अपने घर मे फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली । मृतिका की शादी 5 से 6 साल पहले हुई थी और निसंतान थी मृतिका का मायका सिरसोदा थाना देवनगर में है । महिला ने क्यों ? किस कारण फांसी लगाई, कारण अज्ञात है।
गैरतगंज पुलिस ने सूचना पर मर्ग कायम कर जांच में लिया है।



