मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की ढीमरखेड़ा तहसील इकाई की घोषणा

सतीश चौरसिया ढीमरखेड़ा तहसील अध्यक्ष नियुक्त
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की ढीमरखेड़ा तहसील इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई । इस घोषणा को लेकर पत्रकारों में उत्साह का माहौल है। संघ के पदाधिकारियों ने नई कार्यकारिणी के गठन को संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
यह घोषणा संभागीय उपाध्यक्ष राहुल पांडेय, संभागीय संयुक्त सचिव सुशील मिश्रा, संभागीय सचिव आर.बी. गुप्ता एवं संभागीय कार्यकारिणी सदस्य असलम खान की अनुशंसा पर की गई। साथ ही, प्रांतीय सचिव सुरेंद्र राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष सोनी, जिलाध्यक्ष पंडित राकेश तिवारी, कार्यकारी अध्यक्ष नवनीत गुप्ता, मीडिया प्रभारी श्यामलाल तिवारी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष अनंतराम गुप्ता की सहमति से ढीमरखेड़ा तहसील इकाइयों की नई कार्यकारिणी घोषित हुई ।
ढीमरखेड़ा तहसील इकाई में सतीश चौरसिया को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई।
संघ की ढीमरखेड़ा तहसील इकाई में संगठन को मजबूती देने के लिए विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उपाध्यक्ष:गोकुल दीक्षित ( हरदी ), अमरेश राय ( सिलौड़ी ), महासचिव:गोविंद गिरी (पिड़रई), कोषाध्यक्ष :सोमनाथ पटेल ( महनेर ), संयुक्त सचिव: सुखचेन पटेल ( अज्जू ), सचिव:मुकेश कुमार यादव ( ऊमरपानी ), धीरज जैन ( सिलौड़ी ), कार्यकारिणी सदस्य: इंद्रकुमार पटेल ( बबलू )
संघ के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी के माध्यम से ढीमरखेड़ा तहसील के पत्रकारों को एक संगठित मंच मिलेगा, जिससे वे अपने अधिकारों और हितों की रक्षा कर सकेंगे।
संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नई कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि वे संगठन की नीतियों के अनुरूप कार्य करते हुए पत्रकारों की समस्याओं के समाधान में सहयोग देंगे।



