धार्मिक

8 से 9 फीट तक की बन रही गणेश प्रतिमाएँ: 31 अगस्त से होगा दस दिवसीय गणेश उत्सव शुरू

मूर्तिकारों द्वारा अंतिम रूप में से सजाई जा रही भगवान गणेश की मूर्त्ति
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन।
रायसेन में इस बार छोटे आकार से लेकर 8 से 9 फीट तक की रिदधी सिद्धि के दाता भगवान लंबोदर की मूर्ति बनाई जा रही है। इस बार मूर्ति की ऊंचाई रखने के लिए पाबंदी नहीं रखी गई,।जिसकी वजह से इस बार मूर्तिकारों द्वारा बड़े आकार के गणपति बनाए जा रहे हैं। 31 अगस्त बुधवार से जिले भर में गणेश उत्सव शुरू हो जाएगा। इस समय कारीगर गणेश प्रतिमाओं को अंतिम रूप में सजा रहे हैं।
अंतिम रूप में सज रहे एक से बढ़कर एक गणपति बप्पा….
31 अगस्त बुधवार गणेश चतुर्थी के दिन से घर -घर गणपति विराजमान हो जाएंगे।इसलिए मूर्तिकार भगवान गणपति की मूर्तियों को अंतिम रूप में सजा रहे हैं।2 दिन के बाद त गणपति विराजमान होंगे। मूर्तिकारों की मानें तो इस बार छोटे आकार से लेकर 8 से 9 फीट तक की मूर्तियां बनाई जा रही हैं।भगवान विनायक किनमूर्ति को अब अंतिम रूप दे रहे हैं। ज्यादातर मूर्ति में रंग भरने का काम शुरू हो गया है। शहर के गंजबाजर, पाटनदेव पर छोटे से लेकर बड़े आकर तक की गणेश मूर्ति कुछ दिन में ही दिखाई देंगे।
रायसेन में भी होगी बप्पा की धूम…
रायसेन शहर में बुधवार 31 अगस्त से 10 दिवसीय गणेशोत्सव की धूम रहेगी।शहर में करीबन 70 से अधिक जगहों पर भगवान गजानन के पण्डाल बनाकर मूर्तियों की पूरे विधान के साथ स्थापित की जाएंगीं।
31 अगस्त से मनेगा गणेश उत्सव
जिले भर में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। 31 अगस्त के दिन से गणेश उत्सव शुरू हो जाएगा, लेकिन इससे पहले ही जिन स्थानों पर गणेश जी विराजमान होंगे उनकी झांकी लगाई जाएंगी।वहां पर भगवान गिरजा नन्दन गणेश की मूर्तिया पहुंचने लगती हैं।सोमवार-मंगलवार से मूर्तिकारों के यहां से मूर्ति ले जाना प्रारंभ हो जाएगा।
लकड़ी मिट्टी और पीओपी की बन रही गणेश मूर्ति…
नगर के मूर्तिकार गोविंद प्रसाद तुलसीराम प्रजापति लखन चक्रवर्ती घनश्याम अशोक चक्रवर्ती सुनील महोबिया ,कालूराम चक्रवर्ती ने बताया कि ज्यादातर कारीगर अपने हाथों से मूर्ति बनाते हैं। इनमें से कुछ ऐसे भी हैं, जो गणेश जी की मूर्ति बनाने के लिए सांचे का प्रयोग करते हैं। हाथों से बनाने वाले कारीगर लकड़ी और मिट्टी और कांस का प्रयोग करते हैं। वहीं प्लास्टिक ऑफ पेरिस से भी कई स्थानों पर आकर्षक मूर्तियां बनाई जाती हैं। कोरोना महामारी की पाबंदी हटने के बाद अब गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button