मध्य प्रदेश

स्वामी विवेकानंद जयंती युवा दिवस के रूप में मनाई

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन ।
स्वामी विवेकानंद जयंती युवा दिवस के रूप में सादगी पूर्ण माहौल में मनाई। यह आयोजन संस्कार सेना जिला रायसेन बैनर तले नगर में स्थित कृष्णा होटल पर कार्यक्रम रखा गया। जिसमें स्वामी विवेकानंद के चित्र पर फूलमालाएं अर्पित कर प्रमुख वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और भारत के विकास में दिए गए योगदान पर प्रकाश डाला। वहीं उनके बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।कार्यक्रम में आए अतिथियों द्वारा दी गई । इस मौके पर वकील दिनेश शर्मा, विजय राम लोहट, गिरजेश कुशवाहा, संजय यादव, राजेंद्र सिंह करण, महेंद्र सिंह जाटव एवं पत्रकार गण महेंद्र तोमर, अशोक सोनी, बारेलाल सूर्यवंशी, थान सिंह मालवीय, हुकुम सिंह तेकाम, बबलू वर्मा, सूर्या सराठे ,राजू सोनी एवं वरिष्ठ समाजसेवी डॉक्टर जगदीश कुशवाहा अहमदपुर वाले, सूर्या सेन, जितेंद्र लोधी, शिवनारायण सराठे, पैजन सिंह भदोरिया, कुबेर सिंह लोधी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button