दवा व्यापारी से लूट : कार के कांच तोड़कर 35 हजार रुपए लेकर हुए फरार
वारदात के दो दिन बाद भी पुलिस लुटेरों को पकड़ने में चला रही अंधेरे में तीर
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। थाना कोतवाली रायसेन के तहत दो दिन पहले रात के वक्त एक मेडिकल संचालक व्यापारी के साथ लूट की वारदात हो गई। जिला अस्पताल के मार्केट में रात में शॉप बंद कर गांव के घर लौटते समय तीन बदमाश 35 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए हैं।
कोतवाली थाने के टीआई आशीष सप्रे ने बताया कि दवा मेडिकल संचालक के दवा व्यापारी दीवान सिंह गौर थाना कोतवाली आकर यह जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार रात मेडिकल शॉप बंद कर अपने गांव जा रहा था। चिकलोद रतनपुर से जैसे ही भीतर घुसा रास्ते में पत्थर रखे हुए थे। साइड से कार को निकालने की कोशिश की तो पहिया गड्ढे में चला गया ।बाद में अचानक कार बंद हो गई।इसी दौरान अचानक ने तीन नकाबपोश बदमाश आए और मुझ पर हमला कर दिया। हमले में कार के आगे का कांच टूटकर बिखर गया।इसके पहले मैं कुछ समझ पता इसके पहले वे साइड की सीट पर रखा पैसों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। बैग में लगभग 35 हजार रुपए रखे थे। घटना के बाद व्यापारी यहां से वापस रायसेन पहुंचा।अज्ञात लुटेरों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया। बुधवार को सुबह एएसपी अमृत मीणा, एसडीओपी आदित्य भावसार, थाना प्रभारी आशीष सप्रे टीम और व्यापारी के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घटना बेरीफीकेऐशन भी किया।



