कलश यात्रा के साथ सप्त दिवसीय श्री राम यज्ञ प्राण प्रतिष्ठा समारोह हुआ प्रारंभ
सिलवानी। तहसील के ग्राम देवरी जागीर में मध्यप्रदेष उद्यमी विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष लोक विजय षाह एवं पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष नीलमणि षाह द्वारा नगर व क्षेत्र में सुख शांति समृद्धि को लेकर सप्त दिवसीय श्री राम यज्ञ प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
मंगलवार को सिलवानी नगर से दस किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम देवरी जागीर मे कलश यात्रा के साथ सप्त दिवसीय श्री राम यज्ञ प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन प्रारंभ हो गया। मां दुर्गा, शिव पार्वती सहित राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा पंडित रेवाशंकर शास्त्री के आचार्यात्व में प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है।
श्रीराम यज्ञ स्थल पर कलश यात्रा का वैदिक मन्तोच्चार के साथ प्रवेश किया। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में माताएं बहने सिर कलश लिये चल रही थी । ढोल, नगाड़े और डीजे के साथ जयकारों के बीच कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा समापन के पश्चात प्रथम मूर्तियों को कर्म कुटी संस्कार में रखा गया। आयोजक ने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में सममिलित होने का आग्रह किया है।



