मध्य प्रदेश

विद्यार्थियों को राहत:परीक्षा के लिए स्कूल बुला रहे थे कॉन्वेंट स्कूल, शिकायत; अब पढ़ाई ऑनलाइन-ऑफलाइन दोनों मोड में

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। कोरोना
संक्रमण की तीसरी लहर को देखते हुए एक तरफ जहां अभिभावक अब भी बच्चों को स्कूल भेजने से डर रहे हैं। वहीं शासन की गाइडलाइन आने के बाद निजी स्कूलों द्वारा लगातार विद्यार्थियों को स्कूल भेजने के लिए अभिभावकों पर दबाव बनाया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला शहर के एक सीबीएसई कान्वेंट सहित जिले के अन्य कान्वेंट
जिसमें शुक्रवार को अभिभावकों ने सांची भाजपा विधायक स्वास्थ्य मंत्री से शिकायत की थी। इसके बाद विधायक डॉ चौधरी ने कलेक्टर दुबे से इस संबंध में चर्चा की और कलेक्टर ने निजी स्कूल को ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों मोड पर पढ़ाई व परीक्षाएं आयोजित करने के निर्देश दिए।
जिला शिक्षा अधिकारी एमएल राठौरिया ने बताया कि कलेक्टर के अरविंद दुबे के निर्देश पर शहर के एक कान्वेंट स्कूल सहित जिले भर के अन्य निजी स्कूलों में 14 फरवरी से होने वाली माध्यमिक परीक्षाएं अब ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों पद्धति से होंगी। विद्यार्थी सुविधा अनुसार विकल्प चुन सकते हैं। वहीं 21 फरवरी से आयोजित होने वाली प्राइमरी कक्षाओं की परीक्षाओं को भी दोनों मोड से आयोजित करने का फैसला लिया गया है। वहीं कक्षा 1 से 12वीं तक का शैक्षणिक कार्य भी दोनों पद्धतियों से किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button