भारतीय किसान संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कस्बा बम्होरी नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौपा
रिपोर्टर : दिलीप गुप्ता
कस्बा बम्होरी । भारतीय किसान संघ इकाई सिलवानी ने किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कस्बा बम्होरी नायब तहसीलदार कविराज मेहरा को ज्ञापन सौंपा ।
ज्ञापन में उल्लेख किया है कि वर्ष 2020-21 खरीफ फसल मूंग, उड़द, सोयाबीन, तुअर जो कि नष्ट हो गई थी जिसकी क्षतिपूर्ति शासन द्वारा दी गई जबकि कुछ हल्को तुलसीपार, सिवनी, किटुआ आदि हल्को को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से वंचित कर दिया हे जबकि किसानो ने अपना फसल बीमा प्रीमियम जमा किया है। जिला सहकारी बैक मे भी फसल बीमा राशि की सूची जारी नही की गई हैं ओर ना ही फसल बीमा की राशि डाली गई है। प्रधानमंत्री फसल बीमा हेतु खेत को इकाई मानकर आकलन किया जाए।
भारतीय किसान संघ के जिला सह मंत्री महेंद्रसिंह रघुवंशी ने छूटे हुए हल्को के किसानों की बीमा राशि का लाभ दिया जाए, जिला सहकारी बैंक फसल बीमा की सूची जारी करें ।ज्ञापन देने वालों में जिला सहमंत्री महेंद्रसिंह रघुवंशी, राजेंद्र सिंह राजपूत सिमरिया, रामकृष्ण रघुवंशी, शिव कुमार धाकड़, सुरेंद्रसिंह, नारायणसिंह मेहरा, संदीप सिंह रघु आदि किसान मौजूद रहे।



