मध्य प्रदेश

साहब बिजली विभाग में नहीं की किसानों की सुनवाई न तो ट्रांसफार्मर लगे और न ही बिजली पोल लगाए कलेक्टर से लगाई गुहार

जनसुनवाई में लोगों की समस्याओं, शिकायतों का हुआ निराकरण
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर अरविन्द कुमार दुबे द्वारा आम लोगों, किसानों की समस्याओं की समस्याओं, शिकायतों पर सुनवाई करते हुए उनका निराकरण किया गया। कुछ प्रकरणों में संबंधित अधिकारियों को जल्द ही आवश्यक कार्यवाही करते हुए निराकरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए।
जनसुनवाई में आए सिलवानी तहसील के ग्राम गगनबाड़ा निवासी अनवर, सागिर खान, अनीस मोहम्मद सहित अन्य ग्रामीणों किसानों ने कलेक्टर साहब से गुहार लगाते हुए कहा कि गांवों में बिजली ट्रांसफार्मर और पोल खम्बे करवाने संबंधी आवेदन देते हुए बताया कि उन्होंने एमपीबीई कार्यालय सिलवानी में भी आवेदन दिया था, लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। ग्राम में बिजली की समस्या होने के कारण बहुत ही परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रात्रि में अंधेरा होने के कारण जंगली जानवरों, कीड़े–कांटों का भी भय बना रहता है। कलेक्टर दुबे ने एमपीईबी के अधिकारी को शीघ्र नियमानुसार कार्यवाही करते हुए बिजली व्यवस्था सुचारू कराने के निर्देश दिए हैं।
इसी प्रकार जनसुनवाई में आए ग्राम बरजोरपुर निवासी रघुवीर सिंह ने भूमि नामातंरण संबंधी आवेदन देते हुए बताया कि उनके पिता नारायण सिंह लगभग 40 वर्ष पूर्व घर से कहीं चले गए थे । लेकिन आज तक घर वापस नहीं लौटे हैं। रघुवीर सिंह ने बताया कि 11.35 एकड़ भूमि का खाता उनके चाचा सीताराम तथा पिता नारायण सिंह के नाम से हैं। पिता नारायण सिंह के नाम से दर्ज भूमि का नामांतरण नहीं होने से केसीसी बनवाने और खाद-बीज लेने में परेशानी आ रही है। कलेक्टर दुबे ने एसडीएम रायसेन को इस प्रकरण में शीघ्र जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।
जनसुनवाई में जो आवेदन प्राप्त हुए जिनमें अधिकांश आवेदन प्रधानमंत्री आवास, पेंशन, बीमारी में सहायता, बीपीएल राशन कार्ड, आर्थिक सहायता, अतिक्रमण तथा बिजली बिल से संबंधित थे। जनसुनवाई में विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे। जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहवाल, अपर कलेक्टर अनिल डामोर तथा जिला पंचायत सीईओ पीसी शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button