मध्य प्रदेश

शिकायत लेकर भटक रहे लोग, पद पर नहीं होने से नगर परिषद के जनप्रतिनिधि अब गली और मोहल्ला में आमजन की समस्या हल कराने का काम नहीं कर रहे

सिलवानी। नगरीय चुनाव लंबित होने से नगर में स्थानीय स्तर पर काम नहीं हो रहे हैं। नगर परिषद अध्यक्ष और पार्षद नहीं होने के कारण नगरवासियों की सुनवाई भी नहीं हो रही है। ऐसे में लोग अपनी परेशानी लेकर दफ्तर में भटक रहे हैं। नगर परिषद के जनप्रतिनिधि अब गली-मोहल्लों में आम लोगों की समस्या हल करने काम नहीं कर रहे है। पाइप लाइन बिछाने से सड़क जगह-जगह से टूटी है। शिकायत के बाद भी इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। नगर परिषद में 15 वार्डों में हर साल लाखों करोड़ों के काम होते थे। वार्ड में पार्षद अपनी पार्षद निधि के साथ अध्यक्ष और विधायक-सांसद की निधि का भी उपयोग करते थे। 10 से 25 लाख की लागत से सड़कें बनती थी, लेकिन अब काम पूरी तरह से ठप है। अध्यक्ष और पार्षदों की गैरमौजूदगी में बजट में इसका प्रावधान नहीं है। इसके कारण काम ठप हैं। लोग परेशान हो रहे हैं।

Related Articles

Back to top button