युवक मिला फंदे पर झूलते हुए, मर्ग कायम
रिपोर्टर : प्रकाश जाटव
गढ़ी। गैरतगंज तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत अगरिया कला के युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या का कारण अज्ञात बना हुआ है। जानकारी के अनुसार अगरिया कला निवासी युवक रामू सेन पिता बालाराम सेन 27 वर्ष ने रविवार को प्रातः 10:00 और 11:00 बजे लगभग अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या कारण अज्ञात है। ग्रामीणों ने चर्चा में बताया की रामू सेन शराब के नशे में धुत रहता था। इससे पूर्व भी कई बार उसने इस तरह की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया लेकिन घर और गांव के लोगों ने उसे बचा लिया। रामू हेयर कटिंग सेलून का काम करता था। उसकी 6 माह की एक बच्ची भी है। घटना के समय उसकी पत्नी मायके में थी। जैसे ही घटना की जानकारी पुलिस को लगी।तो तत्काल गढ़ी चौकी प्रभारी नेहा अहिरवार अपने अमले के साथ गांव पहुंची तथा शव को नीचे उतरवाया पीएम के लिए गैरतगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।



