बड़ी माई मंदिर उमड़ रही भक्तों की भीड़
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । आदि शक्ति की भक्ति का महापर्व चैत्र नवरात्रि पर्व शनिवार से शुरू हो गया है। उमरिया पान सहित गर्मीण अंचलों में मां भगवती की आराधना में श्रद्धालु मां जगत जननी दुर्गा की भक्ति में लीन सुबह से ही उमरिया पान के प्रसिद्ध बड़ी माई मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा अल सुबह से जल चढ़ाने के लिए महिलाएं एवं पुरुषों का ताता पूरे 9 दिनों तक लगा रहता है। मंदिर में भी विधि विधान से घट स्थापना कर अखंड जो प्रज्वलित की गई जो पूरे 9 दिनों तक जलती रहेगी। बड़ी माई मंदिर में दूर-दूर से श्रद्धालु गण बड़ी संख्या में बड़ी माई के दर्शन करने के लिए आते हैं। प्राचीन बड़ी माई मंदिर उमरिया पान सहित ग्रामीण अंचल का आस्था का केंद्र है। बड़ी माई मैं श्रद्धालुओं द्वारा जो भी भक्ति भाव से मन्नत मांगता है बड़ी माई उन श्रद्धालुओं की मन्नत पूर्ण करती है।
एक रात में बना था बड़ी माई माता का मंदिर,,,,,,,,,,,,
उमरिया पान थाने के सामने स्थित प्राचीन बड़ी माई माता का मंदिर बड़े ही आस्था का केंद्र है। नवरात्र के समय इस मंदिर में भक्तों की काफी भीड़ होती है। उक्त मंदिर का निर्माण किसी आश्चर्य से कम नहीं है। स्थानीय जन बताते है कि उक्त मंदिर का निर्माण मात्र एक रात मैं पूरा हुआ था। पहले यहां पर एक मैदान हुआ करता था लेकिन जैसे ही सुबह लोग उठे तो वहां पर मंदिर बना हुआ मिला ऐसा यहां के बुजुर्ग बताते हैं। स्थानीय बुजुर्गों द्वारा बताया गया कि यह मंदिर लगभग 500 से ज्यादा वर्षों से स्थापित है बताया जाता है कि उक्त मंदिर का निर्माण कुल्चुरी राजाओ द्वारा कराया गया था। 50 फुट ऊंचे इस मंदिर में नक्काशीदार पत्थरों को जोड़कर बनाया गया है जो सैकड़ों बरसों बाद ही मजबूती के साथ खड़ा है। बड़ी माई माता के दर्शन करने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालुओं का पूरे 9 दिनों तांता लगा रहता है। स्मरण रहे कि उक्त मंदिर निर्माण क्षेत्र में आस्था का एक बड़ा केंद्र होने से साल भर यहां पर भक्तों की जीवनी माता रानी के दरबार मैं देखी जा सकती है। बताया गया कि बड़ी माई माता मंदिर में नवरात्र के समय भक्तों की जबरदस्त भीड़ देखी जा सकती है वही कुछ श्रद्धालुओं ने बताया कि माता से जो भी मनोकामनाएं की जाती है वह जरूर पूरी होती है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि यहां शादी विवाह या कुछ भी शुभ कार्य होते हैं तो उसका निमंत्रण पहले बड़ी माई को दिया जाता है। विवाह उपरांत वर वधु दोनों ही बड़ी माई माता से आशीर्वाद लेने के लिए जाते हैं।
अद्भुत है दर्शनीय स्थल,,,,,,,,,,,,,,,,,,,, यह स्थान एक दैविक , दर्शनीय एवं धार्मिक दृष्टि से अद्भुत है। इस स्थान पर पूर्ण शक्ति परिवार है यहां पर श्री राम दरबार , विष्णु भगवान, शंकर पार्वती दरबार, राधा कृष्ण, भैरव बाबा, हरदौल बाबा, भगवान श्री गणेश एवं ब्रह्मचारी नंदी वा पवन पुत्र हनुमान की प्रतिमा स्थापित है।

