मध्य प्रदेश

गाय का बछड़ा (छोटी गौ माता) जिसकी आंखों में रोशनी नहीं है, उपचार का बीड़ा उठाया गौभक्तों ने

रिपोर्टर : आशीष रजक
उदयपुरा।
शुक्रवार को एक गाय का बछड़ा (छोटी गौ माता) जिसकी आंखों में रोशनी नहीं है बार-बार हॉस्पिटल कॉलोनी उदयपुरा के पास नाली में गिर रही थी दीवारों से टकरा रही थी। इसे देख उदयपुरा हॉस्पिटल में पदस्थ संजय सोनी, मुन्ना लाल रजक, धनराज लोधी, आशीष रजक एवं एक अन्य व्यक्ति उन्होंने उस गौ माता का रखरखाव किया। सुबह होते ही डॉक्टर को बुलाकर उदयपुरा गौशाला में अनिल रघुवंशी एवं छोटू रघुवंशी तथा समिति के अन्य सदस्यों की सहायता से उसका उपचार कराया गया। पत्रकार आशीष रजक के द्वारा एक ट्राली भूसा के पैसे श्रीराम गौसेवा समिति के अनिल रघुवंशी को प्रदान किए। आशीष रजक ने इस छोटी गौ माता की आंखों की रोशनी वापस लाने हेतु पूरे इलाज का जिम्मा उठाया है। डॉक्टर ने बताया कि 2 दिन प्राथमिक उपचार दिया जाएगा हो सकता है आंखों की रोशनी लौट जाए। अन्यथा भोपाल में आंखों का ट्रांसप्लांटेशन करवाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button