मध्य प्रदेश
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज करने युवा मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । भाजपा मंडल ढीमरखेडा के युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शुशांक चौरसिया के नेतृत्व में युवा भाजपा कार्यकर्ताओं ने उमरियापान थाना पहुंचकर कर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया और उनके खिलाफ भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की ओर से एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई । युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष शुशांक चौरसिया, भाजपा महामंत्री आशीष चौरसिया. नगर अध्यक्ष प्रदीप चौरसिया, जयपाल सिंह, हिमाशु चौरसिया, सरपंच संतोष यादव, शुभम चौरसिया, राजेन्द्र चौरसिया, बड्डा गुप्ता आदि भाजपा कार्यकर्ता उपास्थित रहे ।



