मध्य प्रदेश

चौरसिया समाज सम्मेलन में 65 जोड़े का परिणय संस्कार हुआ

सागर। चौरसिया समाज आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन आयोजन समिति द्वारा लगातार 28 वे वर्ष आयोजन किया गया इस आयोजन में लगभग दो हजार युवक-युवतियों ने अपना परिचय दिया और 65 जोड़े विवाह बंधन में बने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में सागर विधायक शैलेंद्र जैन ने पहुंचकर वर वधु को आशीर्वाद दिया और सामूहिक विवाह समिति को एक अच्छे आयोजन की बधाई दी उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह एक प्राचीन परंपरा है इसमें अनेकों परिवार एक दूसरे से जुड़ते हैं उन्होंने कहा कि एकल विवाह मैं तो सिर्फ वर-वधू का परिवार ही एक दूसरे से जुड़ता है परंतु यहां इस सामूहिक विवाह सम्मेलन में सैकड़ों परिवार एक दूसरे से जुड़े हुए हैं उन्होंने कहा कि समाज में मान्यता हो गई है कि सामूहिक विवाह निम्न वर्ग के लोग करते हैं जो कि बिल्कुल गलत है अच्छे परिवार के लोग आगे आकर सामूहिक विवाह को मान्यता प्रदान कर रहे हैं बड़े-बड़े परिवारों के लोग सामूहिक रूप से वैवाहिक सम्मेलन करते हैं और अपने बच्चे बच्चियों की शादी है इन सम्मेलनों में करते हैं हम सभी इस भाव को आगे लाने के लिए प्रोत्साहित करेंगे तो यह भावना बलवती होगी। उन्होंने कहा कि मां महालवार मैया की कृपा से इतनी बड़ी संख्या में पुण्य विवाह यहां संपन्न हो रहे हैं यह सब उन्हीं का आशीर्वाद है और यह स्थान इतना मनोरम और दार्शनिक है कि यहां लोग आकर पर्यटन का अनुभव करते हैं।
उन्होंने कहा कि हमने तय किया है कि इस स्थान को दर्शनीय एवं पर्यटन स्थल बना रहे हैं यहां दूर-दूर से लोग आकर इस के दर्शन करेंगे उन्होंने धर्मशाला में कक्ष निर्माण के लिए ₹5 लाख रुपए की घोषणा विधायक निधि से की। कार्यक्रम का संचालन खेमचंद चौरसिया ने किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से फूलचंद चौरसिया, गोपाल चौरसिया, बसंत चौरसिया, कृष्ण कुमार, बबलू चौरसिया, पंडित विजय तिवारी, सीताराम पचकोड़ी, प्रतिभा रामेश्वर चौबे, श्रीराम चौरसिया, अध्यक्ष चौरसिया समाज लोकेश चौरसिया, सचिन चौरसिया, अमन चौरसिया, श्रीमती लक्ष्मी चौरसिया, देवेंद्र चौरसिया, हरीश चौरसिया, अरविंद चौरसिया, पवन चौरसिया, राहुल, सीताराम पचकोड़ी, अजय पहलवान चौरसिया इंजीनियर गोविंद चौरसिया, एवं भरत कुमार चौरसिया उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button