रमपुरा कला में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
सिलवानी। तहसील के ग्राम पंचायत मुख्यालय रमपुरा कला में रविवार को स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किय्या गया।
शिविर में डॉ. दीपक रघुवंशी एम.डी (मेडिसिन), पूर्व मेडिकल ऑफिसर जिला अस्पताल विदिशा एवं पूर्व विशेषज्ञ चिकित्सक मेडिकल कॉलेज विदिशा में सीनियर डॉक्टर के पद पर कई वर्षों तक अपनी सेवाएं दी है। वर्तमान में बरेली नगर में एक प्रतिष्ठित एम.डी डॉक्टर अपनी सेवाएं नियमित रूप से दे रहे हैं। 17 अप्रैल रविवार को ग्राम पंचायत रम्पुरा कला (उषापुर) में ग्राम वासियों के लिए स्वास्थ जांच शिविर का आयोजन किया गया । सिलवानी क्षेत्र के ग्राम रम्पुरा कंला में जन्मे और विदिशा मेडीकल कॉलेज में पदस्थ सहज स्वभाव से परिपक्व डॉ.दीपक रघुवंशी (MD) ब्लड प्रेशर, शुगर, हृदय रोग विशेषज्ञ, निरन्तर दिन- रात सेवा भावना से covid महामारी में प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष रूप से उपचार करते रहे हैं।



