लाडली लक्ष्मी उत्सव में बेटियों को किया सम्मानित
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2006 मैं शुरू की गई लाड ढहली लक्ष्मी योजना के पुनः 2,0 के शुभारंभ अवसर पर शिवराज सिंह चौहान द्वारा राज्य स्तरीय कार्यक्रम के साथ साथ विकासखंड, ग्राम पंचायत मुख्यालय के आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित किए। कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत टोला में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 160 पर आयोजित लाडली उत्सव संवाद का कार्यक्रम के बीच लाडली लक्ष्मी उत्सव कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर पूजन और स्वागत की औपचारिकता के साथ प्रारंभ हुए कार्यक्रम पृष्ठभूमि पर सुपरवाइजर अनुराधा गर्ग द्वारा काफी विस्तार से जानकारी प्रदान की। मध्य प्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे महिला सशक्तिकरण और जन्म से लेकर विवाह , शिक्षा, उच्च शिक्षा, सरकारी नौकरी से लेकर हर क्षेत्रों में लगातार बढ़ती सहभागिता के संबंध में काफी विस्तार से चर्चा की गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता किरण मिश्रा , मिनी कार्यकर्ता सपना तिवारी, आशा कार्यकर्ता मैं लाड़लियो को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में उपस्थित लाड़ली बालिकाएं प्रतिभा लोधी, कंचन लोधी, दुर्गा लोधी, राधा लोधी, अंजलि लोधी, मान्या लोधी, साक्षी लोधी, साधना लोधी, मानसी लोधी का तिलक लगाकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में लाडली बालिकाएं के अभिभावक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता किरण मिश्रा, मिनी कार्यकर्ता सपना तिवारी व आशा कार्यकर्ता उपस्थित थी। कार्यक्रम का संचालन सेक्टर प्रभारी अनुराधा गर्ग द्वारा किया गया ।



