मध्य प्रदेश

प्रत्याशियों का जनसंपर्क हुआ तेज , घर घर जाकर मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान की अपील

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहे है । प्रत्याशियों ने घर घर गली कुंचो में पहुंचकर जनसंपर्क कर अपने पक्ष में मतदान करने मतदाताओं से अपील कर रहे हैं । पूरा गाँव वैनर, पोस्टरों से अठा हुआ है। प्रत्याशी अपनी अपनी टोली के साथ घर घर जाकर नकली मतपत्र देकर अपना चुनाव चिन्ह बताकर वोट डालने की अपील कर रहे हैं । लोग अपना अपना गणित लगा रहे हैं कि इस बार का चुनाव त्रिकोणीय मुकाबले में होने का गणित लगा रहे हैं। चौराहों-तिराहों में चाय पान की दुकानों में चुनावी चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। इसी तारतम्य में प्रत्याशियों ने मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित करने का प्रयास भी शुरू कर दिया है । बता दे इस बार चुनाव मैदान में सात उम्मीदवार अपने भाग्य का फैसला आजमा रहे हैं किसके भाग्य में ग्राम पंचायत उमरियापान का प्रधान बनना है यह तो चुनाव परिणाम आने के बाद ही बता चलेगा ।

Related Articles

Back to top button