मध्य प्रदेशराजनीति

रायसेन नगरीय निकायों का चुनाव : 18 जून तक उम्मीदवार भर सकेंगे नामांकन, 20 को होगी जांच, 22 तक ले सकेंगे वापस

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन।
जिले की 3 नगर पालिकाओं और 7 नगर परिषद के आम चुनाव 2022 शांति पूर्ण माहौल में कराए जाएंगे।
रायसेन शहर सहित जिले में नगरीय निकायों के आम निर्वाचन के नामांकन पत्र प्राप्ति की कार्यवाही शुरू होने के बाद दावेदारों की संख्या बढ़ती जा रही है। नामांकन भरने के साथ साथ लोग बड़े नेताओं का सहारा ले रहे हैं।प्रत्याशियों की संख्या कांग्रेस की तुलना में भाजपा में खींचतान कुछ ज्यादा ही नजर आ रही है। हालांकि भाजपा और कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने दावा किया था कि एक दिन पहले जारी किए जाने उम्मीद थी। भाजपा ने तो सूची जारी कर दी लेकिन कांग्रेस पार्टी ने देर शाम तक जारी नहीं हो सकी थी। जिससे पार्षद पद के संभावित उम्मीदवारों की सांसें फूलती नजर आईं।
40 हजार से ज्यादा वोटर चुनेंगे नगर सरकार…..
रायसेन नगरपालिका अध्यक्ष का पद इस बार आरक्षण की तस्वीर साफ होने के बाद पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित हुई है । प्रदेश की शिवराज सरकार ने भी नपाध्यक्ष का चुनाव अप्रत्यक्ष प्रणाली से कराए जाने का फैसला लिया है। यानि पार्षद ही अध्यक्ष को वोटिंग द्वारा चुनेंगे।
इनके लिए नाम निर्देशन पत्र 18 जून 2022 शनिवार दोपहर 3.00 बजे तक प्राप्त किए जाएंगे।
22 को नाम निर्देशन पत्र ले सकेंगे वापस….
नामांकन पत्रों की जांच 20 जून को की जाएगी। अभ्यार्थियों से नाम वापसी लेने अंतिम तिथि 22 जून दोपहर 3.00 बजे होगी और 22 जून को ही शेष बचे अभ्यार्थियों को प्रतीक चिन्हों का आवंटन कर दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button