मध्य प्रदेश

नगर परिषद सिलवानी के 15 वार्डो के 48 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किये

सिलवानी । शुक्रवार को नगर परिषद सिलवानी के 15 वार्डो के 25 अभ्यर्थियों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर रिटर्निंग आफीसर के समक्ष नामांकन दाखिल किये।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को 25 पार्षद पद के प्रत्याशियों ने नगर परिषद रिटर्निंग ऑफिसर एवं तहसीलदार रामलालजी वर्मा के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किये।
14 जून मंगलवार को दो , 15 जून बुधवार को चार, 16 जून गुरुवार को 17 नामांकन जमा किये गये थे। नगर परिषद सिलवानी के 15 वार्डो के लिये अभी तक 48 नामांकन पत्र जमा हो चुके है।

Related Articles

Back to top button