मध्य प्रदेश

मुहला मार्ग गड्ढों में तब्दील तब्दील, सड़क किनारे लटक रही झाड़ियां

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया

उमरियापान । उमरियापान से खलरी मुहला जाने वाले मार्ग के परखच्चे उड़ गए हैं। विभागीय अधिकारियों द्वारा सड़क किनारे लगी झाड़ियों की छंटनी तक नहीं करवाई जाती और अब बड़ी बड़ी डिगाले सड़क के ऊपर झुक गई है और राहगीरों के सिर पर टकरा रही हैं। लेकिन पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को सब ठीक नजर आ रहा है और उनके द्वारा उक्त जर्जर हो चुकी सड़क की मरम्मत तक नहीं करवाई जा रही है जिससे सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं और कभी-कभी इन्हीं गड्ढों के कारण दुर्घटना होती रहती है इसके बाद भी संबंधित पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों द्वारा उक्त सड़क की मरम्मत नहीं कराई जा रही। जबकि मध्य प्रदेश शासन द्वारा सड़क मरम्मत के लिए अलग से फंड जारी होता है इसके बावजूद विभाग द्वारा सड़कों की मरम्मत तक नहीं करवाते और कागज में मरम्मत कार्य दर्शाकर उक्त राशि का बंदरबांट कर लिया जाता है। लिहाजा यदि विभाग द्वारा इसी तरह से अनदेखी की जाती रही तो निश्चित ही किसी दिन अप्रिय घटना होने से इनकार नहीं किया जा सकता वही सड़क किनारे लगे पेड़ दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रहे हैं क्योंकि पेड़ की डिगाले झुक गई है और किसी दिन यह पेड़ धराशाई हो सकता है। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारी से अपेक्षा करते है कि सड़क किनारे लगे पेड़ की डिगालो की झटनी करवाई जाए एवं बरसात के पहले सड़क मार्ग की मरम्मत कार्य कराने की अपेक्षा की है ।

Related Articles

Back to top button