सिलवानी नगरीय निकाय : अंतिम दिन 30, 15 वार्डों में कुल 78 नामांकन जमा हुए

नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा 20 जून को
सिलवानी । नगरीय निकाय निर्वाचन-2022 में नामांकन के अंतिम दिवस शनिवार को 30 नामांकन पत्र जमा किये गए। इस तरह नगर परिषद सिलवानी के 15 वार्डो में 78 नामांकन पत्र रिटर्निंग ऑफिसर एवं तहसीलदार रामजीलाल वर्मा के समक्ष जमा किये गए है।
नगर परिषद सिलवानी के वार्ड क्रमांक 1 में 4, वार्ड क्रमांक 2 में 6, वार्ड क्रमांक 3 में 5, वार्ड क्रमांक 4 में 8, वार्ड क्रमांक 5 में 4, वार्ड क्रमांक 6 में 3, वार्ड क्रमांक 7 में 7, वार्ड क्रमांक 8 में 8, वार्ड क्रमांक 9 में 5, वार्ड क्रमांक 10 में 5, वार्ड क्रमांक 11 में 4, वार्ड क्रमांक 12 में 2, वार्ड क्रमांक 13 में 3, वार्ड क्रमांक 14 में 6, वार्ड क्रमांक 15 में 8 इस तरह कुल 78 नामांकन पत्र जमा हुए है।
नगरीय निकाय निर्वाचन-2022 में नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा 20 जून को सुबह 10:30 बजे से तहसील कार्यलय में होगी। संवीक्षा के दौरान अभ्यर्थी, अभ्यर्थी का निर्वाचन अभिकर्ता (यदि कोई हो), अभ्यर्थी का कोई एक प्रस्तावक और अभ्यर्थी द्वारा लिखित में प्राधिकृत कोई अन्य व्यक्ति उपस्थित रह सकते हैं।



