इटवां में 5 दिनों से बंद पड़ा ट्रांसफॉर्मर, पीने का पानी के लिए तरस रहे ग्रामवासी
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । विद्युत मंडल सब स्टेशन उमरियापान के खलरी फीडर अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत टोला के ग्राम इटवां मैं पिछले 5 दिनों से घरेलू विद्युत कनेक्शन को विद्युत आपूर्ति करने वाला ट्रांसफॉर्मर खराब है जिसके चलते गांव में पीने का पानी के लिए ग्रामवासी तरस रहे हैं। ग्रामवासी इस भीषण गर्मी में दूर-दूर से पीने का पानी लाने मजबूर हो रहे हैं । ग्रामवासियों ने बताया कि ट्रांसफॉर्म बदलवाने हेतु विद्युत मंडल कार्यालय उमरियापान सहित उच्च अधिकारियों तक शिकायत कि गयी लेकिन शिकायत का कहीं निराकरण नहीं हुआ । बड़ी आस लगाए ग्रामवाशियों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी अनेकों बार गुहार लगाई पर किसी ने नहीं सुनी। ग्राम पंचायत टोला के इटवां गांव मैं कहने को तो 5 ट्रांसफॉर्मर है लेकिन गांव के वाशिंदे आज भी लाइट आने का बड़ी बेसब्री से इंतजार करते हैं लेकिन लाइट आने का कोई टाइम टेबल नहीं है। ग्रामवासियों ने बताया कि आदिवासी मोहल्ला में जो ट्रांसफॉर्मर लगा है वह किसी भी दिन डीपी सहित गिर सकता है। जिससे कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है। नदी किनारे लगा ट्रांसफॉर्मर पिछले 5 दिनों से खराब पड़ा है लेकिन कर्मचारियों द्वारा सुधारा नहीं जा रहा जिससे गांव में पीने के पानी के लिए लोग दूर-दूर से पानी लाने विवश हो रहें हैं। इसी तरह खिरवा का ट्रांसफॉर्मर पिछले 1 साल से खराब पड़ा हुआ है जिसकी शिकायत ग्राम वासियों ने स्थानीय जन प्रतिनिधियों से की गई लेकिन इनके द्वारा भी ध्यान नहीं दिया जा रहा इन्हें तो सिर्फ चुनाव के समय गांव की याद तब आती है जब इन्हें वोट लेना होता है। विद्युत मंडल कार्यालय उमरियापान में शिकायत की गई किंतु 1 साल बीत गए लेकिन ट्रांसफॉर्मर को नहीं सुधारा गया । ग्रामवासियों ने बताया कि ग्राम पंचायत टोला के गांव इटवां लगभग 1000 आबादी वाला गांव हैं। ग्रामवासियों ने बताया कि आगामी 25 जून को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का मतदाता बहिष्कार कर रहे हैं।



