गर्मजोशी पूर्वक हुआ युवा भाजपा नेता मुदित शेजवार का जगह जगह स्वागत, पटाखे फोड़े मिठाई लड्डुओं को बांटकर दी बधाई
शहर में 50 से अधिक जगहों पर स्वागत मंच बनाकर भाजपाइयों, व्यापारियों द्वारा किया गया स्वागत
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। क्रिकेट संघ के अध्यक्ष एवं युवा बीजेपी नेता मुदित शेजवार का जन्मदिन गुरुवार को असीम उत्साह के साथ भाजपाइयों और व्यापारियों द्वारा नगर में 50 से भी ज्यादा स्वागत मंच बनाकर फूलमालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। मुदित शेजवार के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपा नेताओं सहित भाजपाईयों ने पलक पावड़े बिछाकर ढोल नगाडों से अगुवाई कर जैसे ही उनके वाहनों का काफिला सागर भोपाल स्टेट हाइवे पर पहुंचा। लोगों में युवा भाजपा नेता मुदित शेजवार का जोरदार स्वागत करने के लिए आतुर होड़ सी लग गई।
रामलीला गेट के समीप खटीक समाज ने मुदित शेजवार का साफा बांधकर किया नागरिक अभिनन्दन….
खटीक समाज रायसेन के बैनर तले श्रीराम लीला के समीप समाजजनों द्वारा मुदित शेजवार का स्वागत फूलमालाओं से करते हुए साफा बांधकर किया अभिनन्दन।ताशों व ढोलनगाडो के बीच स्वागत करने वालों में वरिष्ठ पत्रकार विजय खत्री, घनश्याम खत्री, युवा नेता रामकिशन रामू खत्री, रवि खत्री, सुरेश कन्नौजिया, भूपेंद्र कन्नौजिया, मनोज खत्री, बबलू खत्री, कैलाश खत्री पहलवान, राकेश कन्नौजिया, सुनील खत्री सांचेत, जगदीश खत्री, राहुल खत्री, बद्री विशाल ताम्रे, सूरज नीलेश खत्री रघुवीर खत्री पहलवान आदि उपस्थित रहे। वहीं युवा नेता रायसेन व्यापार महासंघ के अध्यक्ष संतोष साहू लवि साहू मित्र मंडली द्वारा मंच बनाकर कैक कटवाकर हारफ़ूलों से गर्मजोशी से स्वागत करते हुए हार्दिक बधाई दी।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी प्रतिमा के नजदीक शेहवार खान फैन्स क्लब रायसेन द्वारा युवाओं ने हारफ़ूलों से शानदार किया स्वागत। महामाया चौक में युवा नेता मुदित शेजवार का फूलों के गुलदशतों से हनुवंत सिंह राजपुरोहित, सुनील सैनी, हेमन्त पवार द्वारा लडडू वितरित करते हुए स्वागत कर बधाई दी। नपा भवन के सामने सराफा व्यापारी गोविंद सोनी, रवि गुरनानी मिट्ठू लाल धाकड़ राजू धाकड़ मित्र मंडली ने मुदित शेजवार को केलों से तौलकर किया स्वागत।
इंडियन चौराहे पर युवा बीजेपी नेता मुदित शेजवार का स्वागत भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ जेपी किरार, पूर्व नपाध्यक्ष राजकुमार यादव, अय्युब अली मनोज रानी कुशवाहा गोपालपुर, सिद्दीक सिद्दीकी, मनोज यादव मामा, रूपेंद्र चक्रवर्ती, रामकुमार साहू, राममोहन बघेल, चेन सिंह मीणा, मलखान सिंह लोधी, नितिन मालवीय, सूर्या सेन, बबलू वर्मा वगैरह ने हारफ़ूलों से स्वागत कर बधाई दी है।



