मध्य प्रदेश

जागेश्वर सोनी निर्विरोध उमरियापान उपसरपंच बने

रिपोर्टर : संतीश चौरसिया
उमरियापान । राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार त्रिस्तरीय आम पंचायत निर्वाचन की प्रक्रिया के तहत रविवार को जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा की 73 ग्राम पंचायतों में नवनिर्वाचित सरपंच एवं पंचों का प्रथम समिम्लन का आयोजन किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा नियुक्त पीठासीन अधिकारी की उपस्थिति में उपसरपंच का निर्वाचन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया। इसी क्रम में कटनी जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत उमरिया पान में रविवार को आयोजित प्रथम समिम्लन में उपसरपंच का निर्वाचन कार्य संपन्न हुआ । वार्ड क्रमांक 18 से निर्वाचित पंच जागेश्वर ( धन्नू सोनी ) ने उपसरपंच पद हेतु नामांकन फार्म पीठासीन के पास जमा किया l सोनी को सभी 19 वार्ड के पंचों ने समर्थन देकर निर्विरोध उपसरपंच चुना। पीठासीन अधिकारी ने जागेश्वर सोनी को उपसरपंच निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र दिया। जागेश्वर सोनी को उपसरपंच निर्वाचित होने पर नवनिर्वाचित सरपंच अटल ब्यौहार, पंच श्रीमती अनीता संजीव चौरसिया, जगमोहन चौरसिया, सुनील चौरसिया, संतोष पौराणिक, मन्नू चौरसिया, सूरज गौटिया, आदि पंचों द्वारा नवनिर्वाचित उपसरपंच जागेश्वर सोनी का तिलक एवं फूल माला पहनाकर स्वागत कर बधाई प्रेषित की । इसी तरह ग्राम पंचायत टोला में उपसरपंच के दो दावेदारों ने नामांकन फार्म जमा किया। पीठासीन अधिकारी के द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया शुरू कराई गई जिसमें प्रदीप पटेल को 7 मत मिले प्रतिद्वंदी भल्लू पटेल को 6 मत मिले । पीठासीन अधिकारी द्वारा नवनिर्वाचित उपसरपंच प्रदीप पटेल को जीत का प्रमाण पत्र दिया । उपस्थित सभी पंचों द्वारा प्रदीप पटेल का फूल मालाओं से स्वागत करते हुए बधाई दी।

Related Articles

Back to top button