मध्य प्रदेश

रायसेन-भोपाल जबलपुर हाइवे ढहा, पहली और लगातार बारिश में घटिया पुल निर्माण की खुली 559 करोड़ रुपये की लागत से बने हाइवे पुल की खुली पोल

भारी बारिश ने मचाई तबाही, जनजीवन अस्तव्यस्त….
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन।
जिले में हो रही लगातार बारिश ने नेशनल हाईवे 12 जबलपुर जयपुर के मंडीदीप के पास कलियासोत नदी पर बने घटिया पुल निर्माण की पोल खुल गई है। इस पुल का निर्माण 559 करोड़ रुपये की लागत से हुई है। जिले की औधौगिक नगरी मंडीदीप के नजदीक हाइवे पर कलियासोत नदी पर बने पुल की क्वालिटी घटिया होने की वजह से अचानक एक हिस्सा भर भराकर धँस स गया है। साथ ही पुल पर बनी सड़क का पूरा हिस्सा पानी में बह गया है। जिससे हाइवे की सड़क से जयपुर जबलपुर हाइवे का मंडीदीप भोपाल से ट्रैफिक सिस्टम बन्द हो गया है। हाइवे पर आवागमन रुकने से मंडीदीप में वाहनों की लंबी लंबी कतारें लगी हुई हैं।बताया जा रहा है कि इस
सर्विस रोड का लंबा चौड़ा हिस्सा धँस गया है। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से जिला-प्रशासन ने वैरिकेटिंग करके ट्रैफिक डायवर्ड किया। यह नवीन हाइवे पर आवागमन इसी साल शुरू हुआ था। इस हाइवे को सीडीएस कंपनी ने बनाया था। हालांकि शुरू से ही इस हाइवे सड़क निर्माण कंपनी पर हाइवे निर्माण के समय से ही घटिया निर्माण के आरोप लगते रहे है।स्थानीय रहवासियों का कहना था कि शुरुआती दौर से ही लगभग 300 किलोमीटर लंबे इस हाइवे की हालत हुई खराब।इस मामले की शिकायतें भी भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा सहित लोगों ने जिम्मेदार विभाग के अधिकारियों से की थी। लेकिन घटिया हाइवे, पुल निर्माण की अधिकारियों द्वारा मॉनिटरिंग करना तक मुनासिब नहीं समझा।

Related Articles

Back to top button