डंपर ने युवक को मारी टक्कर, बोलोरो ने कुचला, मौके पर मौत
सिलवानी । सोमवार की रात्रि में बैंक से कार्य कर घर जा रहे युवक को राजमार्ग 44 पठा के पास उदयपुरा की ओर से आ रहे अज्ञात डम्पर ने टक्कर मार दी। जिससे युवक बुरी तरह घायल हो गया। घायल अवस्था मे बोलरो वाहन ने कुचल दिया जिससे युवक की घटना स्थल पर मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुष्पेंद्र रघुवंशी पिता रामकृष्ण रघुवंशी उम्र 26 साल निवासी ग्राम हथौड़ा सिलवानी आईसीआइसीआइ बैंक में फील्ड आफिसर के पद पर कार्यरत थे। सोमवार की रात्रि में लगभग 10.30 बजे बैंक कार्य कर अपने घर हथौड़ा बाइक से जा रहा था। राजमार्ग 44 पठा के पास उदयपुरा की ओर से आ रहे अज्ञात डम्पर ने टक्कर मार दी। जिससे युवक बुरी तरह घायल हो गया। घायल अवस्था मे बोलरो वाहन ने कुचल दिया जिससे युवक की घटना स्थल पर मौत हो गई।
जिसका मंगलवार की सुबह सिविल हॉस्पिटल सिलवानी में पीएम के बाद अपने ग्राम हथोड़ा में अंतिम संस्कार किया गया। मृतक दो भाई थे पुष्पेंद्र रघुवंशी छोटा था । बड़ा भाई भोपाल में पढ़ाई करता है। पिता किसानी कार्य करते है। पुष्पेंद रघुवंशी की माता जी पिछले साल कोराना काल में मृत्यु हो गई थी ।
सिलवानी पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।



