पर्यावरण
बेगमगंज में अमृत महोत्सव अंकुर अभियान के तहत पौधारोपण हुआ
रिपोर्टर : आकाश गोहिल
बेगमगंज । बेगमगंज में शनिवार को नगर में मध्य प्रदेश शासन की मंशा अनुसार भारत की 75 वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव अंकुर अभियान के तहत पौधारोपण शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बेगमगंज प्रांगण में कलेक्टर अरविन्द दुबे, जिला खेल अधिकारी जलज चतुर्वेदी के निर्देशन में भारतीय स्टेट बैंक शाखा प्रबंधक दिनेश महेश्वरी और देवेंद्र पाटिल के सहयोग से पौधारोपण नीम के 15 पौधे रोपे गए एसबीआई स्टाफऔर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के स्टाफ ने खिलाड़ियों सहित पौधे रोपे गए एसबीआई गार्ड स्टॉप भूपेंद्र सिंह, अजय सिंह, राजू शर्मा, सुमित कोहली, एवं अखिलेश, सचिन सेन, आकाश, सुनील, रितिक, शिवराज, मनोज ग्रामीण युवा केंद्र खेल विभाग ब्लॉक समन्वयक सुभाष रायकवार उपस्थित रहे।



