मध्य प्रदेश

जबलपुर के अस्पताल में हुई अग्नि दुर्घटना पर मुख्यमंत्री ने की शोक संवेदना व्यक्त, मृतकों के परिजन को 5-5 लाख रूपये और गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रूपये

स्वास्थ्य मंत्री ने घटना की उच्चस्तरीय जांच किये जान के दिये निर्देश
भोपाल ।
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने जबलपुर के न्यू लाइफ अस्पताल में हुई अग्नि दुर्घटना में नागरिकों के असमय निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मेरा जिला प्रशासन से निरंतर संपर्क बना हुआ है। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस को संपूर्ण मामले पर नजर बनाये रखने के निर्देश दिए गए हैं। राहत एवं बचाव के लिए हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि दु:ख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवार स्वयं को अकेला न समझें, राज्य सरकार उनके साथ है। राज्य सरकार द्वारा मृतकों के परिजन को 5-5 लाख रूपये और गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी। घायलों के संपूर्ण इलाज का व्यय भी राज्य सरकार वहन करेगी।
मुख्यमंत्री चौहान ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजन को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चोधरी ने दुख जताया है। स्वास्थ्य मंत्री ने घायलों के समुचित इलाज किये जाने के भी निर्देश दिए है। स्वास्थ्य मंत्री ने घटना की उच्चस्तरीय जांच किये जाने को लेकर अतिरिक्त मुख्य सचिव को निर्देश दिए है।डॉ चोधरी ने कहा कि घटना में किसी भी तरह की लापरवाही सामने आती है तो दोषियो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

हॉस्पिटल में भयंकर आग, 8 लोग जिंदा जले, सैकड़ों मरीज फंसे, जानलेवा लापरवाही

Related Articles

Back to top button